Bikaner Bikaner District Rajasthan

विज्ञान पार्क में पक्षियों के लिए लगाए पालसिये

विज्ञान पार्क में पक्षियों के लिए लगाए पालसिये
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शहर के विज्ञान पार्क में पक्षियों के लिए पालसिये (पानी के पात्र) लगाए गए, जिससे भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर कामिनी भोजक ने कहा कि मनुष्य जीवन की सार्थकता तभी है, जब हम पर्यावरण के अनुकूल सभी प्रजातियों और पक्षियों की रक्षा के लिए कार्य करें। उन्होंने इस पहल को जीवदया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पालसिये लगाने का कार्य बिंदु सरोलिया के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, जसोदा खत्री, मोनिका चौधरी, नम्रता खत्री, सुमित्रा सेन, खुश भोजक, एडवोकेट जितेंद्र भोजक और नितिन वत्सस सहित फाउंडेशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *