Bikaner Bikaner District Rajasthan

पक्षियों के लिए लगाए 25 पालसिये और 10 बर्ड फीडर

पक्षियों के लिए लगाए 25 पालसिये और 10 बर्ड फीडर
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल द्वारा नियमित सेवा प्रकल्प के तहत भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से हीरालाल सौभागमल रामपुरिया विद्यानिकेतन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के बगीचे में 25 पालसिये (पानी के पात्र) और दाने के लिए 10 बर्ड फीडर लगाए गए। इस अवसर पर अनुराधा जैन एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी और दाना भरने की जिम्मेदारी ली और इसे निरंतर निभाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में केंद्र अध्यक्ष वीर त्रिलोकचंद बाफना, सचिव वीर चंद्रकुमार राखेचा, जीव दया प्रभारी वीर कल्याणचंद चोपड़ा, मेडिकल प्रभारी वीर बच्छराज रांका, वीर टोडरमल चोपड़ा, प्रीति जैन, मुकेश जैन एवं विक्रम राठौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था की इस पहल से गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिलेगी और समाज में जीवदया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *