Bikaner Bikaner District Rajasthan

आचार्य महाश्रमण का 17वां पट्टोत्सव दिवस श्रद्धा से मनाया, संतों के सान्निध्य में हुआ आयोजन

आचार्य महाश्रमण का 17वां पट्टोत्सव दिवस श्रद्धा से मनाया, संतों के सान्निध्य में हुआ आयोजन
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर के तत्वावधान में आचार्य महाश्रमण का 17वां पट्टोत्सव दिवस शान्ति निकेतन सेवा केन्द्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मुनि अमृत कुमार एवं साध्वी त्रिशला कुमारी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुनि अमृत कुमार ने अपने प्रवचन में कहा कि आचार्य महाश्रमण का व्यक्तित्व अनुकरणीय है। वे बड़ों के प्रति विनम्रता और छोटों के प्रति वात्सल्य भाव रखते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में मुनि उपशम कुमार और साध्वी त्रिशला कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आचार्य महाश्रमण के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। साध्वी रश्मि प्रभा ने भावपूर्ण गीतिका प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जतनलाल संचेती, ललित राखेचा और प्रेम बोथरा ने आचार्य महाश्रमण के 17वें पदाभिषेक दिवस पर अभिवंदना प्रस्तुत की। मोहन भंसाली ने काव्यपाठ किया, जबकि मनोज छाजेड़ ने गीतिका प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने आचार्य महाश्रमण के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *