Bikaner Bikaner District Rajasthan

ओसवाल पंचायती चुनाव में चोपड़ा विजयी, 52 मतों से दर्ज की जीत

ओसवाल पंचायती चुनाव में चोपड़ा विजयी, 52 मतों से दर्ज की जीत
बीकानेर। पुुरानी लेन ओसवाल पंचायती के चुनाव महावीर भवन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी महेन्द्र कुमार जैन (अधिवक्ता) की देखरेख में किया गया। चुनाव में कनक कुमार चोपड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैयालाल बोथरा को 52 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष चोपड़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार छाजेड़ ने पूरी मतदान प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए चुनाव को सफल आयोजन बताया। कार्यक्रम में पंचायती के सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *