Bikaner Bikaner District Rajasthan

गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग स्वीकार, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग स्वीकार, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
बीकानेर। जयदीप बिहाणी की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य में वृद्धि की मांग को केंद्र और राज्य सरकार ने तुरंत स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में केंद्र के कृषि विभाग के प्रधान सचिव दीपेंद्र सिंह ने राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मुख्य सचिव को आवश्यक आदेश भी जारी कर दिए हैं। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले के 11 विधायकों में जयदीप बिहाणी अकेले ऐसे विधायक रहे, जिन्होंने किसानों के हित में यह मुद्दा मजबूती से उठाया। भारत सरकार ने राजस्थान के लिए गेहूं खरीद अनुमान में 2.50 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि को स्वीकृति दी है। अब साढे 23 लाख टन गेहूं की खरीद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *