Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रतियोगिता के विजेता घोषित, संस्कृति और परंपरा पर दिखी रचनात्मकता

प्रतियोगिता के विजेता घोषित, संस्कृति और परंपरा पर दिखी रचनात्मकता
बीकानेर। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ के विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की गई। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि ‘सर्वाधिक व्यूज’ श्रेणी में गजेन्द्र पड़वा ने पहला, कृष्णकांत व्यास ने दूसरा तथा ज्योति सोलंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण’ श्रेणी में ममता पारीक प्रथम, स्नेहा आचार्य द्वितीय और हरीश तंवर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार ‘सर्वश्रेष्ठ कंटेंट’ श्रेणी में हिमांशु आचार्य ने पहला, जगदीश कुमावत ने दूसरा और अरुणा सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए निर्धारित अवधि में कुल 51 वीडियो प्राप्त हुए, जिनका चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में बीकानेर की कला, संस्कृति, परंपरा, खान-पान और स्थापत्य कला जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित वीडियो आमंत्रित किए गए थे। प्रतिभागियों ने अपने वीडियो अपलोड कर विभाग के आधिकारिक पेज के साथ कोलेब्रेट किया, जिसके आधार पर निर्णायकों ने अंतिम परिणाम घोषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *