

बाबा रामदेव पार्क में सजेगा नरसिंह मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
बीकानेर। शहर में आयोजित होने वाले नरसिंह महोत्सव के अंतर्गत 29 अप्रैल की पूर्व संध्या पर बाबा रामदेव पार्क में भव्य नरसिंह मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को आयोजित समारोह में किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पोस्टर का विमोचन आनंद व्यास, विष्णु दत्त रंगा, आनंद जी थानवी, सागर सा पुरोहित, हरि नारायण पुरोहित, केशव जी स्वामी, गोविंद जी, कान जी, सुशील जी, हर्ष, महेश जी व्यास, शंकर ओझा और विजय कुमार पुरोहित द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज व्यास ने किया। आयोजन टीम में चिंटू व्यास, वासु व्यास, वंश, रुद्र, सुनील रंगा, एन.डी. रंगा एवं जेठा लाल की सक्रिय भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि नरसिंह महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।
