Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिकित्सा केंद्र को भेंट किया कूलर, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

चिकित्सा केंद्र को भेंट किया कूलर, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत
बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंधित राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा सेवा परमो धर्म की भावना के साथ कूलर भेंट किया गया। इस पहल से केंद्र में आने वाले मरीजों एवं चिकित्सा कर्मियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी। फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता करता आ रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाकर जनहित के कार्यों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संस्थापक दिलीप गुप्ता, पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा तथा सदस्य सुनील कंसल और हरिदेव सोनी उपस्थित रहे। चिकित्सा केंद्र की चिकित्सक डॉ. शाहिना कोहरी ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा इससे पूर्व भी कई जनहितकारी कार्य किए जा चुके हैं, जो समाज में सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *