

डूंगर कॉलेज में महिला आरक्षण बिल को लेकर छात्र प्रदर्शन
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में छात्र नेताओं ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में वोट करने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता राकेश गोदारा ने किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इसके विरोध में मतदान करना महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने ऐसे दलों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र वर्ग इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा और इसके समर्थन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रदर्शन में भागीरथ गोदारा, अमित बिश्नोई, अतुल, रविंद्र, श्रवण, सुमित, विष्णु, गोरी शंकर, सुदामा बिश्नोई, राहुल, भरत और सौरभ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विरोध करने वाली पार्टियों के खिलाफ भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
