Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

एलिज़ाबेथ सिम्सन के कैमरे में झलकी ग्रामीण राजस्थान की आत्मा

मैपिंग कल्चर्स फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ
बीकानेर। मलंग फोक फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मैपिंग कल्चर्स” शीर्षक से विख्यात फोटोग्राफर एलिज़ाबेथ सिम्सन (1931दृ2025) की फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलाकार महावीर स्वामी एवं प्रसिद्ध कवि-कथाकार मालचंद तिवाड़ी ने संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मालचंद तिवाड़ी ने कहा कि एलिज़ाबेथ सिम्सन की तस्वीरें केवल दृश्य नहीं, बल्कि संवेदनाओं से भरी हुई जीवंत कविताएं हैं। उन्होंने राजस्थान के ग्रामीण परिवेश, लोकजीवन और संस्कृति को इतनी सहजता और गहराई से कैमरे में कैद किया है कि हर चित्र एक कहानी कहता नजर आता है। चित्रकार महावीर स्वामी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी बीकानेर के लोगों के लिए एक अनूठा अवसर है, जिसके माध्यम से वे राजस्थान के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों की जीवनशैली, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को नजदीक से अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने इस पहल को सांस्कृतिक जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
प्रदर्शनी के पहले दिन डॉ. नितिन गोयल, दिपरा अरोड़ा, सिद्धार्थ सिंह सहित लगभग बीस कला प्रेमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फोटोग्राफ्स की सराहना की। विशेष आकर्षण के रूप में प्रदर्शनी में ‘कैमल ढाणी’ द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को राजस्थान की ग्रामीण संस्कृति से जुड़े पारंपरिक उत्पादों और कारीगरी से परिचित कराना है। यह प्रदर्शनी न केवल कला प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को समझने और सहेजने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *