Bikaner Bikaner District Rajasthan

वर्षीतप अभिनंदन समारोह का समापन, 19 तपस्वियों का हुआ सम्मान

वर्षीतप अभिनंदन समारोह का समापन, 19 तपस्वियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। बीकानेर में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वर्षीतप अभिनंदन समारोह का तीसरा दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुनि अमृत कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में तपस्वियों की महिमा का गुणगान किया गया तथा उनके आत्मबल और संयम की सराहना की गई। मुनि अमृत कुमार ने वर्षीतप के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लाखों वर्ष पूर्व भगवान ऋषभदेव द्वारा किए गए निरंतर चौविहार तप की स्मृति में आज भी श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ इस कठिन आराधना को करते हैं। समारोह के दौरान तेरापंथी सभा द्वारा 19 तपस्वियों का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में जेठमल डाकलिया, सुधा भूरा, सुनीता भंसाली, संजू लालाणी, प्रवीणा बोथरा, सुनीता डोसी, अंजय लता भूरा, प्रेम बोथरा, किरण देवी लालाणी, हिमांशी बोथरा, मधु देवी बोथरा, चंदा देवी नाहर, गुलाब देवी भंसाली, जतन लाल दुगड़, सरोज दुगड़, लीला देवी मिन्नी, विमला देवी छाजेड़, शशि देवी सेठिया, रतन देवी सेठिया और विमला देवी भंसाली शामिल रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने तप और त्याग की इस परंपरा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *