

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश (आईपीएस) और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में जुआ-सट्टा और संगठित अपराधों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) और वृताधिकारी रणवीर सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी गणेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन कर संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान गैंस गोदाम के पीछे खाली भूमि, राष्ट्रीय राजमार्ग 62 के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय कुमार पुत्र रूपाराम (उम्र 33 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 20, लूणकरणसर को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और 3400 रुपये नकद (जुआ राशि) बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ-सट्टा से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों के बारे में भी जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
