Bikaner Bikaner District Rajasthan

गायों के लिए भरी खेलियां और किया वृक्षारोपण

गायों के लिए भरी खेलियां और किया वृक्षारोपण
बीकानेर। सेवा योजना की ओर से बैशाख माह की अमावस्या के अवसर पर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित किलचु गांव में गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का सराहनीय कार्य किया गया। इस दौरान गायों की खाली खेलियों को स्वच्छ जल से भरा गया तथा बड़ी संख्या में लगे पीपल के पेड़ों में पानी डालकर उनकी सेवा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन छोटूलाल चुरा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राजकुमार व्यास के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने प्रकृति संरक्षण और गौसेवा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इस तरह के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।इस सेवा कार्य में मोतीलाल चुरा, धनजी चुरा, मनोज चुरा, मानकचंद, रामदेव तथा भीखसिंह देवड़ा का सहयोग रहा। इसके अलावा सरस्वती व्यास, ज्योति बिस्सा, गोरधन आचार्य और राजेंद्र पारीक लंबे समय से इस प्रकार की सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेवा योजना के इस प्रयास को ग्रामीणों ने सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *