

हाईकोर्ट बैंच बहाली की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का 196वां ज्ञापन सौंपा
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा शहर में उच्च न्यायालय की स्थायी बैंच की बहाली की मांग को लेकर हर माह की 17 तारीख को प्रोटेस्ट डे मनाया जाता है। इसी क्रम में 17 अप्रैल को बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने “हाईकोर्ट बैंच मांग नहीं, अधिकार है” के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर निशांत जैन को राज्यपाल के नाम तथा जिला न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधिपति, उच्च न्यायालय राजस्थान के नाम 196वां ज्ञापन सौंपा। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि बीकानेर में हाईकोर्ट की नई बैंच स्थापित करने की मांग नहीं की जा रही है, बल्कि पूर्व में कार्यरत हाईकोर्ट को पुनः बीकानेर में बहाल करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1922 से 1948 तक बीकानेर में हाईकोर्ट कार्यरत रही, जिसे राजस्थान राज्य के गठन के समय हुई संधि के चलते जोधपुर स्थानांतरित कर दिया गया था। ज्ञापन सौंपने के दौरान बार सचिव हेमन्तसिंह चौहान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनमें लेखराम धतरवाल, धर्मेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, सुधीर श्रीमाली, हरिनारायण सारस्वत, ओम भादाणी, महेन्द्र जैन, कमल नारायण पुरोहित, लक्ष्मीकांत रंगा, दामोदर शर्मा, सुरेश नारायण, शिव भादाणी, संजय गौतम, बृजमोहन, सुखदेव व्यास, पवन कुमार व्यास, नवनीत नारायण व्यास, प्रशांत तंवर, दीपा खत्री, रामनिवास, गिरिजा पुरोहित, ताराचंद, मनीष सांखला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
