Bikaner Bikaner District Rajasthan

‘उछब थरपणा’ के पांचवें दिन काव्य रंगत, 14 अप्रैल को माचिस डिब्बियों की प्रदर्शनी

‘उछब थरपणा’ के पांचवें दिन काव्य रंगत, 14 अप्रैल को माचिस डिब्बियों की प्रदर्शनी
बीकानेर। नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित छह दिवसीय ‘उछब थरपणा’ के पांचवें दिन हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी की नई रचनाओं के साथ काव्य रंगत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शायर कासिम बीकानेरी ने कहा कि इस समारोह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रम बीकानेर के वैभव, विरासत, धरोहर और परंपराओं को केंद्र में रखकर आयोजित किए जा रहे हैं, जो अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आयोजन संस्थाओं की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर शायर जाकिर अदीब, कवि डॉ. नरसिंह बिन्नाणी, मदन गोपाल व्यास, जुगल किशोर पुरोहित, कैलाश टाक एवं गिरिराज पारीक ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को हजारों पुरानी माचिस की डिब्बियों की बीकानेर में पहली बार विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *