Bikaner Bikaner District Rajasthan

विप्रोत्सव 2026 में राष्ट्रीय विप्र ब्रिगेड गठन की घोषणा, कुलदीप व्यास बने संयोजक

विप्रोत्सव 2026 में राष्ट्रीय विप्र ब्रिगेड गठन की घोषणा, कुलदीप व्यास बने संयोजक
बीकानेर। विप्रोत्सव 2026 का आयोजन सांभरलेक के गट्टानी मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 3500 से अधिक ब्राह्मण समाज के युवा कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं। विप्रोत्सव के दौरान ब्राह्मण समाज पर देशभर में हो रहे अत्याचारों को रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर “विप्र ब्रिगेड” के गठन की घोषणा की गई। इस ब्रिगेड का राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप व्यास को नियुक्त किया गया। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने बताया कि यह ब्रिगेड समाज के लोगों के साथ हो रहे उत्पीड़न एवं कठिनाइयों को दूर करने में सहयोग करेगी और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन से समाज को जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर बीकानेर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य एवं राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेशमल सेवग ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बीकानेर से शामिल प्रतिनिधिमंडल में बजरंग लाल सेवग, जनक हर्ष, महेश कुमार भोजक, आर.के. शर्मा, विनोद भोजक, नीरज शर्मा, नंद बाबा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *