

सूर्य कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 टीमें ले रहीं भाग
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा सरदारशहर द्वारा राज्य स्तरीय सूर्य कप सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज राजीव गांधी क्रीड़ांगन में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ गणेश दास सेवग द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर.के. शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा, मुरली भोजक, राजेंद्र भोजक, प्रेम रतन भोजक, ट्रस्टी गणेशमल, बृजमोहन, हुनतमल भोजक, राजीव भोजक, सुरेंद्र भोजक, पवन भोजक, रमेश भोजक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस सूर्य कप क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर, बीकानेर, राजलदेसर, पड़िहारा, कालू, मेड़ता, सरदारशहर सहित कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का साफा व दुपट्टा पहनाकर तथा सूर्य प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के विजेता को ₹21,000 तथा उपविजेता को ₹11,000 के साथ सूर्य कप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
