Bikaner Bikaner District Rajasthan

जोड़बीड में खेलियों में भरा पानी

जोड़बीड में खेलियों में भरा पानी
बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच सेवा भावना का परिचय देते हुए सेवा योजना ने जोड़बीड क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। संस्था द्वारा जनसहयोग से खाली पड़ी खेलियों में पानी भरकर गोवंश की प्यास बुझाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि जोड़बीड एरिया में लंबे समय से कई खेलियां खाली पड़ी थीं, जिससे वहां विचरण करने वाले पशुओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए संस्था के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इन खेलियों को पानी से भरने का निर्णय लिया और जनसहयोग से इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र में मौजूद गोवंश और अन्य पशुओं को राहत मिली है। गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, और इसी उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। इस पुनीत कार्य में छोटूलाल चुरा, लक्ष्मी नारायण रंगा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *