

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उत्तरादी ढाणीया बिलनियासर में गुरुवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के 9 विद्यार्थियों का पीईईओ अमर सिंह एवं अतिथियों द्वारा माला पहनाकर, तिलक लगाकर तथा रोली-मोली बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पीईईओ अमर सिंह ने कहा कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए और 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुक-कम-हेल्पर मुन्नी कंवर, शिक्षिका सरोज बिश्नोई, किरण बाला, शिक्षक महेंद्र सिंह फगेड़िया, मुकेश चौधरी, धर्माराम डूकिया, शारीरिक शिक्षक लेखराम तरड़ सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।
