Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

मोहित बैद व रूक्मणी देवी राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन में निर्वाचित

मोहित बैद व रूक्मणी देवी राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन में निर्वाचित
बीकानेर। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के जयपुर में आयोजित चुनावों में बीकानेर के मोहित बैद एवं रूक्मणी देवी निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी गोविन्दराम गहलोत की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान राजस्थान ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक के रूप में दीपेन्द्र सिंह खंगारोत उपस्थित रहे, जो राजस्थान तीरन्दाजी संघ के अध्यक्ष भी हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी में मोहित बैद को उपाध्यक्ष तथा रूक्मणी देवी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त संभाग के हनुमानगढ़ के मदन लाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *