Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवकार दिवस पर सामूहिक मंत्र जाप

नवकार दिवस पर सामूहिक मंत्र जाप
बीकानेर। विश्व नवकार दिवस पर हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने विश्व कल्याण के लिए महा मंगलकारी नवकार महामंत्र का जाप किया। बीकानेर संभाग का मुख्य कार्यक्रम गंगाशहर के तेरापंथ भवन में जीतो के तत्वावधान में सकल जैन श्री संघ की श्रावक-श्राविकाओं ने संगीतमय जाप किया। जीतो की बीकानेर इकाई के सचिव पुनेश मुसरफ ने बताया कि अनेक श्रावक-श्राविकाएं जाप में शामिल होने के लिए बीकानेर के विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों,गंगाशहर,भीनासर, उदयरामसर,, नाल, लूणकरनसर, नोखा आदि स्थानों के श्रावक-श्राविकाएं निर्धारित गणवेश में पहुंच गए थे। कई श्रावक-श्राविकाओं ने सामायिक के साथ मंत्र का जाप किया। अतिथि वक्ता के रूप में देवीकुंड सागर के दाता राजेश्वरानंद महाराज ने नवकार महामंत्र की महिमा एवं ताकत को बताया। ममता रांका, रजनी नाहटा, रेनु गुजरानी, भारती दफ्तरी, कुसुम नवलखा व चारू नाहटा व नीलम सेठिया के नेतृत्व में श्राविकाओं की टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। श्रीमती ममता रांका ने बताया कि श्राविकाओं ने सामायिक के साथ नवकार महामंत्र की साधना की। जैन समाज की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की श्राविकाएं एक सी पोशाक में शामिल होकर नवकार महामंत्र के प्रति समर्पण व श्रद्धा को व्यक्त किया। नवकार महामंत्र जाप कार्यक्रम में महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, बसंत नवलखा, चंपकमल सुराण, पदम दफतरी, चंपालाल डागा, रिद्धकरण सेठिया, सहित अनेक जैन समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *