

हुनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का विमोचन
बीकानेर। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की हुनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का लोकार्पण श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गवाड़ पंचायती भवन ट्रस्ट में रखा गया। कार्यक्रम में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार सहित अन्य पदाधिकारियों ने हूनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का लोकार्पण किया गया। विमला सोनी ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के रूप मे यह हूनर हाट प्रदर्शनी एक बड़ा कदम है। इसमे सर्व समाज की महिलाऐं भी शामिल है। सचिव अनिता सोनी ने बताया कि 10 से 12 अप्रेल से यह मेला आयोजित किया जायेगा।
