

पालसिया लगाओ, पक्षी जीवन बचाओ अभियान का शुभारंभ
बीकानेर। अर्पण सेवा समिति द्वारा पवनपुरी सेक्टर नंबर तीन स्थित राम मंदिर परिसर में “पालसिया लगाओ, पक्षी जीवन बचाओ” अभियान का शुभारंभ किया गया। समिति के सदस्य राजकुमार भाटिया ने बताया कि यह अभियान पंडित पंकज गौतम के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित पंकज गौतम ने कहा कि समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर पालसिये और पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पक्षियों के जीवन को बचाने में मदद मिल रही है। कार्यक्रम में जयेश शर्मा, नरेन्द्र, राजकुमार भाटिया, गांधीजी बडबूजर जी, विनय, महावीर सहित कई लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
