Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया अभिषेक

भाजपा स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया अभिषेक
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अभियान के अंतर्गत शहर में भक्ति, शक्ति और सेवा का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को साकार करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख सर्किलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अभिषेक कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही वीर दुर्गादास राठौड़ एवं गोस्वामी तुलसीदास के परिसरों की भी साफ-सफाई कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने कहा कि यह अभियान बीकानेर को राजस्थान का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *