Bikaner Bikaner District Rajasthan

पांडुलिपि संरक्षण कार्यों का डॉ. हर्ष ने किया निरीक्षण

पांडुलिपि संरक्षण कार्यों का डॉ. हर्ष ने किया निरीक्षण
बीकानेर। राजस्थान ललित कला अकादमी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने शनिवार को अगरचंद भैरोंदान सेठिया जैन पारमार्थिक सेवा संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे पांडुलिपि संरक्षण, सूचीकरण एवं डिजिटलीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र सेठिया ने संस्थान की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत किया जा रहा है। इस परियोजना का क्लस्टर सेंटर विश्वगुरुदीप आश्रम शोध संस्थान, जयपुर है। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों को आधुनिक तकनीक की सहायता से सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा रहा है। अब तक लगभग 15,000 पृष्ठों की सफल स्कैनिंग पूरी की जा चुकी है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. रजनीश हर्ष ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण आगामी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संस्थान के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *