

श्याम सुंदर स्वामी-तोमन कुमार की जोड़ी ने जीता पैरा एशिया कप में स्वर्ण पदक
बीकानेर। भारतीय खिलाड़ियों श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैरा एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। श्याम सुंदर स्वामी के उत्कृष्ट खेल की बदौलत भारत एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। खास बात यह है कि उन्होंने पिछले वर्ष थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था, इस प्रकार उन्होंने लगातार दूसरी बार (बैक-टू-बैक) गोल्ड जीतने का गौरव हासिल किया।
