Bikaner Bikaner District साहित्य एवं कला

फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री की बैठक, नई कार्यकारिणी का विस्तार

फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री की बैठक, नई कार्यकारिणी का विस्तार
बीकानेर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री के बीकानेर संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बीकानेर संभाग के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास हेतु संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान कल्याणी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को टीम में शामिल किया। उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर गोविंद ग्रोवर, महावीर पुरोहित, आज्ञाराम पेडीवाल एवं राजीव शर्मा को नियुक्त किया। इसके साथ ही सचिव पद पर मनीष नाहटा, कोषाध्यक्ष पद पर आलोक प्रताप सिंह तथा संयुक्त सचिव के रूप में सलीम सोढा एवं संदीप मुसरफ को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योग को नई दिशा देने पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *