Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेहरु माता मंदिर पाटोत्सव 17 जून को


बीकानेर। नाल रोड स्थित डेहरु माता मंदिर के पाटोत्सव आयोजन को लेकर समिति की बैठक संयोजक जेठाराम पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सचिव शंकरलाल पुरोहित एवं अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित ने सभी श्रद्धालुओं से पाटोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। अध्यक्ष पवन पुरोहित ने जानकारी दी कि 17 जून को पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के लिए संपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही मंदिर की पंचायत आयोजित करने एवं एक स्मारिका प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सतीश पुरोहित, पवन पुरोहित, रामरतन पुरोहित, सुरेंद्र ओझा, रमेश पुरोहित, अनिल पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित, रूपजी पुरोहित, केसरीचंद, अमृतलाल पुरोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *