Bikaner Bikaner District Rajasthan

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की बैठक में तीन वर्षों के अध्यक्षों का चयन

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की बैठक में तीन वर्षों के अध्यक्षों का चयन
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की बैठक क्लब अध्यक्ष रघुवीर झंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का आतिथ्य रोटेरियन शेखर आचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक जेठनंद व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा क्लब की आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्षों का चयन किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए श्रीलाल चांडक, 2027-28 के लिए रामरतन धारणिया तथा 2028-29 के लिए शशि बिहाणी को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर गिरिराज जोशी ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं क्लब के चार्टर अध्यक्ष विमल चांडक ने एक साथ तीन वर्षों के अध्यक्षों के चयन को ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि इससे क्लब को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा सभी सदस्य टीम भावना के साथ मिलकर बेहतर परिणाम दे सकेंगे। बैठक में नवरत्न अग्रवाल, पवन सुथार, राकेश राठी, निखिल माहेश्वरी, नवनीत खत्री, सत्यनारायण पेड़ीवाल, मोहित करनानी, गुलाब सोनी, सुरेश राठी, प्रवीण डागा, कपिल लड्ढा, अरुण चांडक, रामरतन धारणिया, श्रीलाल चांडक, शशि बिहाणी, अंकित शर्मा, आलोक थिरानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *