

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल करेगा होलका का आगाज
बीकानेर। बीकानेर की रियास्तकालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज कल 23 फरवरी खेलनी सातम पर माता रानी नागणेची के चरणों में इत्र गुलाल अर्पित कर भजन गाकर माता रानी से होली खेलने की अनुमति प्राप्त करेगा। भाई बंधु ट्रस्ट अध्यक्ष कामिनी भोजक ने बताया की इस दिन शाकद्विपीय समाज नागणेची मंदिर प्रांगण में इकट्ठे होकर माता रानी के चरणों में भजन प्रस्तुत करते है और शहर में होली महोत्सव की शुरआत की अरदास की जाएगी और फिर गुलाल उछालकर बीकानेर में होलका का आगाज किया जाएगा। महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया की रात्रि को नागणेची मंदिर से निकलकर समाज के बुजुर्ग और युवा देर रात्रि को शहर में होली की पहली गेर लेकर आते है जो की गोगागेट से शहर में प्रवेश करते हुए बागड़ी मोहल्ला, भुजिया बाजार , चाय पट्टी, बैदो का बाजार नाईयो की गली, मरूनायक चोक, चोधरियो की घाटी होते हुए मूंधाड़ा सेवागो के चोक में संपन होगी।
