Bikaner Bikaner District Rajasthan

महापड़ाव रहेगा जारी, आंदोलन को बिकने नहीं देंगे

महापड़ाव रहेगा जारी, आंदोलन को बिकने नहीं देंगे
बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर चल रहा महापड़ाव आंदोलन लगातार जारी रहेगा। धरना संयोजक रामगोपाल बिशनोई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आंदोलन को बिकने नहीं देंगे। ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को राज्यस्तरीय बनाया जाए, इससे कम हमें मंजूर नहीं है।” पर्यावरण संघर्ष समिति ने भी दोहराया कि मांगें पूरी होने तक महापड़ाव समाप्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरण संघर्ष समिति के धरना स्थल पर आज पर्यावरण प्रेमी विवेक मित्तल एवं उनके साथियों द्वारा श्रीहनुमान चालीसा का पाठ एवं श्रीहनुमत हवन किया गया। इस दौरान श्रीहनुमान जी से खेजड़ी वृक्षों की रक्षा, महापड़ाव में अनशन पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों को शक्ति प्रदान करने तथा सरकार को सद्बुद्धि देकर इस गंभीर समस्या के शीघ्र समाधान की प्रार्थना की गई। धरना स्थल पर गुरु श्री जम्भेश्वरजी महाराज के जीव, प्रकृति एवं वृक्ष संरक्षण के संदेशों वाले बैनर भी लगाए गए, जिससे वातावरण पूर्णतः पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से ओतप्रोत रहा।
धरने में नीलम चौधरी, शिवदान मेघवाल, गंगाबिशन सियाग, हरिराम खींचड़, शांतिलाल सेठिया, विवेक मित्तल, मोखराम धायल, किशन गहलोत, गोपीचंद धायल, ताहिर खान, रामप्रताप वर्मा, आर.के. मेघवाल, सज्जन कुमार, लाधूराम गोदारा, प्रेमरतन जोशी, हेतराम बिशनोई, मालचंद कस्वां, रामदेव मेघवाल, महेंद्र भादू, मूलचंद खत्री, अरुण वैध, जयकिशन गहलोत, हीरू खां टावरी, सत्यनारायण कुलड़िया, बाबूराम बिशनोई पीलवा, गिरधारी कूकणा, जैसाराम मेघवाल, काशीराम मेघवाल, नरसिंह भाटी, अविनाश व्यास, सरजू गहलोत, पूनमचंद गोयल, दूलाराम मेघवाल, राधाकिशन सुथार (पूर्व सरपंच), लीलाधर स्वामी, शरीफ समेजा, रामनारायण गोदारा, संतोष डोगीवाल, मूलचंद सांखला, डॉ. राधेश्याम आर्य, मांगेलाल किलानिया, राधेश्याम गोयल, रामेश्वरलाल गोदारा, मूणाराम मेघवाल, टीकूराम चौधरी, हीराराम बाना, राजकुमार गोयल, मेघराज रेगर, धनसुख गहलोत, महावीर प्रजापत, डॉ. रामेश्वरलाल सीगड़, एडवोकेट भागीरथ मान, सुरेश बिशनोई बिलाड़ा, नरेन्द्र सिंह राजावत, भंवर चाहर सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
पर्यावरण संघर्ष समिति ने दोहराया कि खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण और मजबूत कानून की मांग को लेकर यह आंदोलन पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *