

हिमालय परिवार द्वारा जरूरतमंद बच्चियों के विवाह हेतु सामग्री व नकद राशि भेंट
बीकानेर। हिमालय परिवार बीकानेर जिला यूनिट की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा बिस्सा की पहल पर आर्थिक रूप से कमजोर दो बच्चियों के विवाह हेतु आवश्यक सामग्री एवं नकद राशि भेंट की गई। हिमालय परिवार के आर. के. शर्मा ने बताया कि यह सहायता संस्था के सदस्यों द्वारा संग्रहित राशि एवं उपहारों के माध्यम से प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायता सामग्री सौंपते समय जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, संरक्षक बिहारीलाल शर्मा एवं सरस्वती शर्मा उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बच्चियों के सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते हुए समाज के सक्षम लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
