Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुरलीधर विस्तार बस्ती में हिंदू सम्मेलन हेतु विधिवत भूमि पूजन संपन्न

मुरलीधर विस्तार बस्ती में हिंदू सम्मेलन हेतु विधिवत भूमि पूजन संपन्न
बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे विशाल हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत बीकानेर महानगर की विभिन्न बस्तियों में बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुरलीधर विस्तार बस्ती में आगामी 30 जनवरी को प्रस्तावित विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सामुदायिक भवन परिसर में विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। मधुसूदन पंचारिया द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के सह संयोजक शिव कुमार  प्रभुदयाल एवं सुमन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में ठाकुर दास नवीन बिन्नाणी, शिव दयाल राजेंद्र पारीक, गौरव, आनंद श्रीमाली, आरती आचार्य, मनीष किराडू, योगेश रामावत, जितेन्द्र एवं मुरली मनोहर जी शामिल रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों पर चर्चा की और आयोजन को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सह संयोजक प्रभुदयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में मुरलीधर नगर में कई सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा एवं युवा रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा 30 जनवरी को मातृ शक्ति द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात मुरलीधर नगर स्थित सामुदायिक भवन में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में सर्व हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश देंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *