Bikaner Bikaner District Rajasthan

युवा प्रतिभागियों बीकानेर की सांस्कृतिक धरोहर एवं धार्मिक स्थलों से हुए रूबरू

युवा प्रतिभागियों बीकानेर की सांस्कृतिक धरोहर एवं धार्मिक स्थलों से हुए रूबरू
बीकानेर। माई भारत केंद्र द्वारा आयोजित अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार के कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः योगाभ्यास के साथ हुई। इसके पश्चात बूंदी से आए हुए युवा प्रतिभागियों ने शहर भ्रमण कार्यक्रम किया। उन्हें बीकानेर की सांस्कृतिक धरोहर एवं धार्मिक स्थलों से रूबरू करवाया गया। इन युवाओं ने रामपुरिया हवेलियों का अवलोकन कर बीकानेर की विरासत एवं अनूठी शिल्पदृकला को नजदीक से जाना। उन्होंने बजरंग धोरा, वैष्णो धाम एवं खाटू श्याम मंदिर के दर्शन भी किए। सायंकालीन सत्र में केंद्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती रूबी पाल मैडम के मार्गदर्शन में उदासर क्षेत्र का ग्रामीण भ्रमण करवाया गया। श्री रविंद्र पंडित के नेतृत्व में युवाओं ने वहां की स्थानीय संस्कृति, सभ्यता तथा हस्तकला के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान प्रतिभागी युवाओं की मुलाकात उदासर में खादी एवं हस्तकला से जुड़े परिवारों से करवाई गई। स्थानीय युवा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों से भी परिचय करवाया गया। उदासर की खादी, हस्तशिल्प और ग्रामीण कला को देखकर सभी युवा प्रतिभागी अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए तथा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *