

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 9 से 11 जनवरी तक
9 जनवरी को हेरिटेज वॉक से होगी ऊंट उत्सव की रंगारंग शुरुआत, पहले दिन धरणीधर ग्राऊंड में होंगे बड़े आयोजन, धरणीधर ग्राऊंड में प्राऊड एंड प्राइड ऑफ बीकानेर एवं वॉयस ऑफ बीकानेर कार्यक्रम का आयोजन, डॉ करणी सिंह स्टेडियम में ऊंटां रो इतिहास-विरासत के साथ के अंतर्गत कला प्रदर्शनी
बीकानेर। जिले में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शुरुआत शुक्रवार को हेरिटेज वॉक से होगी। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़ ने बताया कि 09 जनवरी को हमारी विरासत कार्यक्रम के तहत श्श्हेरिटेज वॉकश्श् का आयोजन सुबह 08 से 10 बजे तक लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक किया जाएगा। जो बड़ा बाजार, मोहता चौक, हनुमानगढ़ मंदिर, असानिया चौक होते हुए रामपुरिया हवेली पहुंचेगी। राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज वॉक के बाद सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जिला उद्योग संघ की ओर से श्श्मान मनुहारश्श् कार्यक्रम के तहत श्श्ट्रेडिशनल बीकानेरी फूड फेस्टिवलश्श् का आयोजन रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ में किया जाएगा।इसी दौरान सुबह 11 से शाम 05 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में श्श्ऊंटां रो इतिहास-विरासत के साथश्श् के अंतर्गत कला प्रदर्शनी का आयोजन राजस्थान राज्य अभिलेखागार की ओर से किया जाएगा।
ऊंट उत्सव के साथ होगा बर्ड फेस्टिवल का भी आयोजन
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान वन विभाग के सहयोग से बर्ड फेस्टिवल का आयोजन भी जोड़बीड़ स्थित लव कुश वाटिका में 10 जनवरी को किया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ श्री संदीप छंगाणी ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल में लव कुश वाटिका और जोड़बीड़ में नेचर वॉक व बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया जाएगा। श्री छंगाणी ने बताया कि जोड़बीड़ में 6 प्रकार के गिद्ध की प्रजाति के अलावा 10 से अधिक शिकारी पक्षी चील, बाज, शिखरा इत्यादि की प्रजाति पाई जाती है। दिसंबर और जनवरी माह में हजारों की संख्या में विदेशी पक्षियों ने भी जोड़बीड़ में डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा मरू लोमड़ी, चिंकारा, सरीसृप प्रजाति के जीव जंतु भी बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे।
रायसर और सादुल क्लब ग्राउंड में पैरामोटरिंग का होगा आयोजन
राठौड़ ने बताया कि इस बार कर्नल वी.एस.राठौड़ की विंग मास्टर्स कंपनी के सहयोग से पैरामोटरिंग का आयोजन भी सादुल क्लब ग्राउंड में 10 जनवरी को और रायसर में 11 जनवरी को किया जाएगा। कर्नल वी.एस.राठौड़ ने बताया कि इस दौरान बीकानेर शहर का जॉय राइडिंग के जरिए एरियल एक्सपीरियंस करवाया जाएगा। साथ ही स्मॉक शो, फ्लावर ड्रॉप का आयोजन किया जाएगा।
