

श्रीकृष्ण कथा के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बीकानेर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 27 दिसम्बर से 2 जनवरी तक श्रीकृष्ण कथा का आयोजन पूगल रोड़ स्थित माखन भोग में किया जायेगा। स्वामी प्रेमप्रकाशा नंद महाराज द्वारा बताया गया कि इस भक्तिमयी कृष्ण कथा के पोस्टर का विमोचन बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्यामसुंदर सोनी तनिष्क से करवाया गया। कथा का वाचन साध्वी सुश्री जयंती भारती के श्रीमुख से होगा। इस मौके पर महेंद्र शर्मा व अंकित पारीक आदि उपस्थित थे।
