

पूर्व सैनिक रैली का आयोजन 29 नवंबर को
जयपुर/बीकानेर। सप्त शक्ति कमान के तत्वावधान में डॉट ऑन टारगेट (क्व्ज्) डिवीजन के अंतर्गत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने हेतु 29 नवंबर 2025 को हिसार मिलिट्री स्टेशन में एक भव्य पूर्व सैनिक रैली आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर हरियाणा के दस जिलों-भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा – से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल होंगे। रैली का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना और उनकी कल्याण संबंधी आवश्यकताओं का समाधान करना है। इनके साथ सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, नागरिक गणमान्य व्यक्ति तथा लगभग 1500 से अधिक लोग शामिल होंगे।
