Bikaner Bikaner District Rajasthan

रीको औद्योगिक क्षेत्रों में अनुमत गतिविधि परिवर्तन के लिए पोर्टल का हुआ शुभारंभ

औद्योगिक नवीनीकरण के साथ साथ नए रोजगारों का भी होगा सृजन
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित भूखण्डों की उपयोगिता को और अधिक व्यावहारिक, पारदर्शी एवं समयानुकूल बनाने हेतु रीको भू-निपटान नियम, 1979 के नियम 20(सी) के सम्बन्ध में निदेशक मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसरण में रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित भूखण्डों पर एक अनुमत उपयोग से दूसरे अनुमत उपयोग की स्वीकृति निर्धारित शुल्कों पर प्रदान करने हेतु आदेश 24 नवम्बर को जारी किए गए। उक्त आदेश के अन्तर्गत इच्छुक पट्टाधारियों को आवेदन प्रस्तुत करने हेतु रीको का ईआरपी पोर्टल 26 नवम्बर, 2025 प्रातः 10 बजे से खोल दिया गया है । अब इच्छुक पट्टाधारी अपने भूखण्ड पर एक अनुमत गतिविधि से दूसरी अनुमत गतिविधि परिवर्तित करना चाहें तो वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रीको ऑनलाईन पॉर्टल पर अपना आवेदन मय शुल्क रूपये 25000 एवं विहित दस्तावेज के साथ प्रस्तुत कर सकते है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *