

उर्स मुबारक पर कव्वाली का आयोजन
बीकानेर। ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह.) के उर्स मुबारक पर मौहल्ला चूनगरान में महफिल ए कव्वाली का आयोजन किया गया। सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती के सान्निध्य में आयोजित कव्वाली में जोधपुर के शौकत अंदाज़, नदीम अंदाज कव्वाल पार्टी ने कलाम पेश किया। शनिवार की रात आल इण्डिया तरही मुशायरा होगा। इस मौके पर बड़ी देग के कार्यक्रम होंगे। रविवार को कुल की रस्म के साथ उर्म मुबारक संपन्न होगा।
