Bikaner Bikaner District Rajasthan

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सीज किए वाहन, काटे चालान

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सीज किए वाहन, काटे चालान
बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने गुरुवार को गंगाशहर रोड पर बाल वाहिनियों को रुकवाकर वाहनों की आकस्मिक जांच की। बाल वाहिनियों में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। ज्यादातर वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया हुआ पाया गया, जिससे किसी हादसे की संभावना रहती है। ज्यादातर बाल वाहिनियां नियम विरू़द्ध चलती पाई गई। गेट के लाॅक टूटे हुए थे। चालकों के पास ड्राईवर के वैध लाईसेंस व पहचान दस्तावेज पूर्ण नहीं थे। कईं वाहनों पर नम्बर अंकित नहीं थे। विभिन्न अधिकारियों द्वारा वाहनों को सीज कर चालान काटे। मौके पर मिली एक स्कूल बस को परिवहन विभाग द्वारा चैक किया गया तो उसमें कई कमियां पाई गई। निरीक्षण के दोैरान, संजीव चौधरी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन पुलिस व ट्रेफिक पुलिस स्टाफ इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *