Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसआईआरः महाविद्यालयों में जारी रहा विशेष शिविर

एसआईआरः महाविद्यालयों में जारी रहा विशेष शिविर
बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत महाविद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड करने के विशेष शिविर सोमवार को भी जारी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दोनों दलों ने राजकीय महारानी कन्या महाविद्यालय, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बेसिक पीजी कॉलेज और राजकीय विधि महाविद्यालय में विशेष शिविरों का आयोजन किया। इस दौरान एसआईआर से जुड़ी समस्त जानकारियां दी गई। गणना प्रपत्रों के बारे में बताया गया। साथ ही इन्हें ऑनलाइन करने की जानकारी दी गाई। सोमवार को डॉ. एस एल राठी, डॉ. विपिन सैनी, रवींद्र मनीठिया, मुकेश अमेरीया व रवि वर्मा ने गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी। डॉ. राठी ने बताया कि इस श्रृंखला में 18 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय भीनासर, ज्ञान विधि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय मुरलीधर व्यास कॉलोनी तथा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में शिविर होंगे। अंतिम दिन 19 नवंबर को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय तथा इंजीनियरिंग कॉलेज में यह शिविर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *