

गुड टच-बैड टच और लाडो प्रोत्साहन योजना पर कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता बीकानेर के सौजन्य से अनुराधा सक्सेना उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार बीकानेर ग्राम की ग्राम पंचायत जामसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुड टच और बैड टच और लाडो प्रोत्साहन योजना के प्रचार प्रसार की कार्यशाला रखी गई। जिसमें इस योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता की गई लाडो प्रोत्साहन योजना में राजस्थान में जन्मी बच्चियों को सात किश्तों में डेढ़ लाख रुपए की राशि देकर बच्चियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाता साथ ही बच्चियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में बच्चियों को आगे बढ़ाने हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पूर्ण प्रयास किए जाते हैं है जिससे मातृशक्ति की क्षमता और योग्यता किसी भी क्षेत्र में कम नहीं आंकी जा सके। इस अवसर पर बच्चियों द्वारा इस अवसर पर बढ़-चढ़ कर शक्ति सृजन प्रतियोगिता में भाग लिया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित पोस्टर के माध्यम से अपने विचारों को उकेरा गया। इस मौके पर रश्मि व्यास द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और साथ ही बच्चियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण और अपने हुनर को हर क्षेत्र में निखारने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
