

बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर शनिवार को फलौदी के लिए विहार किया। उन्होंने मुरलीधर व्यास कॉलोनी बाड़मेर के भूरचंद भंसाली निवास होते हुए नाल गांव स्थित दादाबाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने मुनिवृंद व श्रावक-श्राविकाओं के साथ दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरिश्वरजी की दादाबाड़ी में दर्शन वंदन किए तथा बीकानेर से 17 किलोमीटर दूर वरिष्ठ श्रावक एन.सी.एक्सपोर्ट कंपनी (ऊन मील) परिसर पहुंचे। वहां से रविवार सुबह गजनेर, कोलायत व बाप की मार्ग पर विहार करेंगे। गणिवर्य के साथ खरतरगच्छ युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा, उपाध्यक्ष कमल सेठिया, कोषाध्यक्ष अनिल पारख, राकेश बांठिया, खरतरगच्छ युवक परिषद के नरेन्द्र पूगलिया, महावीर नाहटा, राकेश बांठिया, गौरव सावनसुखा, धर्मेन्द खजांची, कपिल भंसाली सहित केयूप के अनेक सदस्य, गोचरी व वैयावच सेवा के प्रभारी लवलीन पारख, ज्ञान वाटिका प्रभारी सुनीता नाहटा, विहार व अनेक बालक-बालिकाओं ने गणिवर्य के साथ करीब 17 किलोमीटर चलकर विदा किया।
