Bikaner Bikaner District Rajasthan

टॉय ट्रेन की पुनः शुरूआत

टॉय ट्रेन की पुनः शुरूआत
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण के साथ हुए समझौते के तहत मोदी डेयरी द्वारा बीकानेर के पब्लिक पार्क स्थित चिल्ड्रन पार्क में सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। इसी के तहत चिल्ड्रन पार्क व टॉय ट्रेन का भी जीर्णोद्धार मोदी डेयरी द्वारा किया गया है। बाल दिवस के अवसर पर टॉय ट्रेन का प्रायोगिक शुभारम्भ किया गया है। बीकानेर विकास प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आगामी 15 दिवस तक इस ट्रेन का किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा अर्थात् यह निःशुल्क रहेगा। जिसका समय सांय 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। निकट भविष्य में ट्रेन में बैठने के लिये लिया जाने वाला किराया भी बीकानेर विकास प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ही होगा। आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में टॉय ट्रेन की प्रयोगिक शुरूआत हुई है जिसका बहुत सारे बच्चों ने लुल्फ उठाया। पार्क संचालक सुनीलम ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क के समीप स्थित गौमुख पार्क को भी विकसित करने का कार्य किया जा रहा। जिसके तहत अस्त व्यस्त पड़े इस पार्क को सुनियोजित ढ़ंग से पेड़ पौधों की कटिंग, लाईटिंग कर आकर्षित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *