Bikaner Bikaner District Rajasthan

समाधान पखवाड़े में बताई सेवानिवृत बैंकर्स की समस्याएं

समाधान पखवाड़े में बताई सेवानिवृत बैंकर्स की समस्याएं
बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पब्लिक पार्क बैंक परिसर में पेंशनर्स की समस्याओं के निदान के लिये समाधाना पखवाड़े के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोति किया गया। सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन व अभिषेक माथुर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत बैंकर्स की समस्याओं ंके बारे में बताया गया। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस पेंशनर्स को मिलने वाले लाभों के आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया गया साथ ही पेंशन विभाग द्वारा बैंकर्स के रिकार्ड में ंरही त्रुटियों के बारे में भी अवगत करवाया। इसके अलावा विभिन्न शाखाओं में आम ग्राहक को झेलनी पड़ रही दिक्कतों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबन्धक प्रदीप वर्मा, सुनील गुप्ता, नरेन्द्र पालीवाल व संगठन प्रतिनिधि के रूप में वाई के शर्मा-योगी, अध्यक्ष भूदेव शर्मा, आई सी बच्छावत, माणक सुथार, जेसीएल बोथरा, माणक चंद सुथार, नलिन कुमार सारवाल, वी के शर्मा, एमएमएल पुरोहित, माणक चंद कोचर, आर पी धवल, एल एन मेहता, सी एस आचार्य, एस डी नागल, सुधीर मित्तल, पवन सिंघल, मोहन लाल मेघवाल, एन के गौड़, के एन आर्य, सुरेश शर्मा, अली अकबर, बुलाकी राठौड सहित अन्य सेवानिवृत बैंक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *