

त्रिदिवसीय भैरवाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, मंदिर प्रांगण हरियाली और फलों से सजा
बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल के पास स्थित सूरदासाणी पंचायत बगेची में त्रिदिवसीय भैरवाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन विद्वान पंडितों द्वारा भगवान गणेश का पूजन एवं वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सूरदासाणी पंचायत बगेची समिति के अध्यक्ष शंकर पुरोहित ने बताया कि यजमान एवं आयोजक राजकुमार पुरोहित, अजय कुमार पुरोहित एवं अमित पुरोहित ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर महोत्सव का आरंभ किया। पंचामृत से अभिषेक कर 11 हजार पाठ आरंभ किए गए, जो भैरवाष्टमी के दिन तक जारी रहेंगे। सह-आयोजक पं. अमित पुरोहित ने बताया कि मंदिर को 151 किलो फलों और हरियाली से सजाया गया। कार्यक्रम प्रभारी किशन व्यास ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन भजन गायक मास्टर नानू ने अपनी भक्ति-भावपूर्ण प्रस्तुति दली। इस मौके पर कार्यकारी सचिव गणपत पुरोहित श्रीकांत, बसंत, अजय, जीविका, प्रीति, उमा, शोभा, अंजली, कमा, किरन, आशा, गुड़िया, श्रे काँवर, ओमप्रकाश, राजश्री आदि ने भक्तगण उपस्थित थे।
