Bikaner Bikaner District Rajasthan

शांतिनाथजी के रथ की पूजा व भजनों की प्रस्तुतियां

शांतिनाथजी के रथ की पूजा व भजनों की प्रस्तुतियां
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग से शुक्रवार को भगवान की सवारी में जगह-जगह भगवान शांति नाथजी की रथ में प्रतिष्ठित प्रतिमा की पूजा की गई। भजन मंडलियों ने विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों में भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्री गौड़ी पार्श्वनाथ में दो दिन के पड़ाव के बाद शुक्रवार को सुबह वहां से रवाना होकर कोटगेट, लाभुजी का कटला, जैन समाज की गवाड़ों में होते हुए भुजिया बाजार के श्री चिंतामणि जैन मंदिर में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *