

पंच कल्याणक भगवान की सवारी कल पुनः निकलेगी
बीकानेर। चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग से भगवान की सवारी गाजे बाजे से पुनः शुक्रवार को गोगागेट सर्किल के पास के गौड़़ी पार्श्वनाथ से निकलेगी। गुरुवार को गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में भक्ति संगीत के साथ पंच कल्याणक पूजा की गई। चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, उपाध्यक्ष महावीर डागा, कोषाध्यक्ष फतेहचंद खजांची, वरिष्ठ श्रावक राजेन्द्र लूणिया व जैन यूथ क्लब के सचिव विशाल गोलछा ने विधायक व्यास का स्वागत किया। व्यास ने इस अवसर पर कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर करीब 80 वर्ष से अधिक समय से निकल रही भगवान की सवारी, गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में पंच कल्याणक पूजा तथा साधार्मिक वात्सल्य बीकानेर के सांस्कृतिक वैभव की प्रतीक है।
