Bikaner Bikaner District Rajasthan

बूथ लेवल अधिकारियों का एसआईआर रिफ्रेशर प्रशिक्षण सम्पन्न

बूथ लेवल अधिकारियों का एसआईआर रिफ्रेशर प्रशिक्षण सम्पन्न
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का एसआईआर रिफ्रेशर प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने बीएलओ को एसआईआर की नई गाइडलाइन की जानकारी दी गई। गणना प्रपत्र के बाएं हिस्से में 40 वर्ष से अधिक तथा गणना प्रपत्र के दाएं भाग में 40 वर्ष से कम उम्र के मतदाताओं के संबंधियों की पूर्व एसआईआर वर्ष 2002 की प्रविष्टियाँ शामिल करनी हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि गणना प्रपत्र की दो प्रतियों को मतदाताओं से भरवाकर प्राप्त करना है और मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण रूप से करवानी है। प्रशिक्षण के दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री एस एल राठी एवं डॉ. सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि 4 नवंबर से 4 दिसम्बर तक जारी अभियान के दौरान गणना प्रपत्र वापस प्राप्त करते समय प्रपत्र के साथ किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं करना है। इस दौरान बीएलओ ऐप में आए बदलावों के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *