Bikaner Bikaner District Rajasthan

जैन युवा क्लब ने सौंपा ज्ञापन

जैन युवा क्लब ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। जिले में बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस, बीकानेर द्वारा शुरू की गई सुसाइड प्रिवेंशन रिसोर्स सेंटर की पहल पर व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जैन युवा क्लब के अध्यक्ष नारायण जैन ने महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर को ज्ञापन सौंपकर इस परोपकारी हेल्पलाइन और मेल आईडी को सोशल मीडिया, स्टिकर, फ्लैक्स, होर्डिंग्स और प्रत्येक पुलिस थाने के बाहर प्रचारित करवाने का अनुरोध किया है। जैन ने अपने ज्ञापन में कहा है कि यह कार्य सराहनीय है, लेकिन इस हेल्पलाइन नंबर और मेल का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार कम होने के कारण आज भी आम व्यक्ति इस रिसोर्स सेंटर से अनभिज्ञ है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से विनम्र निवेदन किया है कि आत्महत्या रोकथाम एक सामाजिक जिम्मेदारी है, क़योंकि जीवन जीने लायक है और हर जिंदगी मायने रखती है इसलिए क्लब को यह प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर, साथ ही स्टिकर, फ्लैक्स, होर्डिंग्स और पुलिस थानों के बाहर लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। ज्ञापन देने में डॉक्टर पी के सरीन ,नितिन वत्सस,मनोज चौधरी,नीरज शर्मा ,मंगल जोशी ,कुलदीप भोजक ,सचिन जैन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *